दीपक मिश्रा
22 अक्टूबर 2026
*प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अध्यक्षता में रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने किया आमसभा का आयोजन*
*नगर निगम में पंजीकृत रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को आधुनिक रेड़ी उपलब्ध कराए नगर निगम प्रशासन संजय चोपड़ा*
*हरिद्वार* फुटपाथ के कारोबारी रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के एकमात्र संगठन लघु व्यापार एसो के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अध्यक्षता में प्रथम वेंडिंग जोन के प्रांगण में आम सभा का आयोजन किया गया लघु व्यापारियों की आम सभा में नगर निगम क्षेत्र के सभी लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ईमेल के माध्यम से आगामी कुंभ मेला 27 के दृष्टिगत कुंभ मेला क्षेत्र शहरी क्षेत्र में रेड़ी पटरी के स्थित वेंडर्स लघु व्यापारियों को उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार व्यवस्थित व स्थापित किए जाने की मांग को प्रमुखता से दोहराया बैठक में तय किया गया कि नगर निगम प्रशासन द्वारा पूर्व की सर्वे सूची में सम्मिलित वर्तमान में वित्तीय वर्ष 26, 27 के कारोबारी विक्रिया प्रमाण पत्र लाइसेंस के लाभार्थी सभी लघु व्यापारियों को अलग से ड्रेस कोड के साथ नई पहचान को अपनाते हुए आधुनिक रेड़ी उपलब्ध कराई जाने की मांग के समर्थन में संघर्ष किए जाएंगे।
इस अवसर पर लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कुंभ मेला क्षेत्र व शहरी क्षेत्र में 10000 से 15000 प्रतिदिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों की संख्या है जो आत्मनिर्भर रहकर रेड़ी पटरी लगाकर बरसों से अपने परिवार की जीविका संचालित करते चले आ रहे हैं उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली पूर्व के फेरी समिति बैठक के निर्णय के अनुसार बस स्टैंड रेलवे स्टेशन अपर रोड इत्यादि क्षेत्रों में नगर निगम प्रशासन द्वारा जिन स्ट्रीट वेंडर्स को लाइसेंस निर्गत किए गए हैं उन सभी स्ट्रीट वेंडर की अलग पहचान बनाते हुए आधुनिक कारोबारी रेडियो उपलब्ध कराया जाना से नई व्यवस्था स्थापित होगी और रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों का अन्य आवश्यक रूप से उत्पीड़न व शोषण से भी बचाओ रहेगा उन्होंने कहा कुंभ मेला 27 के सभी पार्किंग अखाड़ों मठ मंदिर इत्यादि क्षेत्रों में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को वेंडिंग जोन के रूप में व्यवस्थित व स्थापित किए जाने की कार्रवाई का लक्ष्य निर्धारित कर प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना का संरक्षण दिया जाना न्याय संगत होगा।
आम सभा का संचालन प्रदेश महामंत्री राजकुमार ने किया सभा में अपने विचार व्यक्त करते वरिष्ठ लघु व्यापारी नेता कमल सिंह ,नीतीश अग्रवाल, कपिल सिंह, सोनू गुप्ता, लालचंद गुप्ता, विजय नर्सिंग, भोला यादव ,मोहनलाल ,ओमप्रकाश भाटिया, मनीष शर्मा, विजय त्रिवेदी, चंदन रावत, जय सिंह बिष्ट, तस्लीम अहमद, मंजू देवी ,सुमन गुप्ता, आशा कश्यप, पुष्पा देवी ,सुनील कुकरेती, महेंद्र सिंह ,गोपाल कृष्ण, फूल सिंह, सनी वर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।