शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर की वार्षिक बैठक सोमवार को – prabhatsahara.com

शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर की वार्षिक बैठक सोमवार को

दीपक मिश्रा 
हरिद्वार, 20 सितम्बर। शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर की वार्षिक बैठक सोमवार को आयोजित की जाएगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने बताया कि रानीपुर मोड़ स्थित होटल में आयोजित की जा रही बैठक में व्यापारियों के सामने आए दिन उत्पन्न होने वाली विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। विशेष रूप से जीएसटी विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, आयकर विभाग, नगर निगम तथा अन्य संबंधित विभागों से जुड़ी व्यापारियों की समस्याओं, विभागीय कार्यवाही एवं व्यापार हितों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने सभी व्यापारियों से बैठक में शामिल होकर समस्याओं और सुझावों से अवगत कराने की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *