संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट की बैठक में पदाधिकारियों का सम्मान

संकल्प सेवापरमो धर्म ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी।जिसमे ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी राहुल राजा व सह मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार तथा मंत्री माया शर्मा को उत्कृष्ट सहयोग के लिए सम्मान पत्र देकर व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।इसमे ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष रंजीता झा, सचिव तरुण कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष बृजभूषण तिवारी, मार्गदर्शक विनोद त्रिपाठी, वरिष्ठ सदस्य संतोष झा,सह सचिव हरिनारायण नारायण त्रिपाठी, सह सचिव चारु शुकला सह कोषाध्यक्ष संगीता बंसल, वरिष्ठ सदस्य अंजली अग्रवाल,वरिष्ठ सदस्य रीनू तोमर उपस्थित रही।

ट्रस्ट द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्य की समीक्षा आगामी कार्यक्रम की रूप रेखा तय की गयी।सभी ने संकल्प के कार्यों की प्रसंशा करते हुए हर संभव सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *